फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क हादसों में एक की मौत, तीन घायल

Mon, 10 Mar 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/मिहींपुरवा। मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात बेटी की शादी का सामान लेकर लौट रहे पिता की हादसे में मौत हो गई, जबकि बाइक पर साथ बैठा युवक घायल हो गया। इसी तरह कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र और नानपारा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दो युवक घायल हो गए। तीनों हादसों में घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंझरा के मजरा चमारनपुरवा निवासी बृजलाल (55) ने अपनी बेटी का विवाह पड़ोसी गांव बेझिया निवासी अवधेश (25) के साथ तय किया था। शनिवार को वह शादी का सामान खरीदने के लिए अवधेश के साथ बाजार गए थे। वहा से लौटते समय गिरगिट्टी-मंझरा मार्ग पर लोनियनपुरवा के पास उनकी बाइक अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में बृजलाल व अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गए। मंझरा प्रधान परिक्रमा ने दोनों को अपने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बृजलाल को मृत घोषित कर दिया और अवधेश को मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। बृजलाल की मौत की सूचना से शादी के घर की खुशियां मातम में बदल गईं। राहगीरों के मुताबिक बाइक सवार ने हेलमेट लगा रखा था।
उधर, बलरामपुर जनपद के ललिया थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी दिव्यांश नानपारा थाना क्षेत्र में लखीमपुर हाईवे पर कुड़वा मोड़ के पास सड़क पर पलटे गन्ने के ढेर से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी मोतीपुर पंहुचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। दिव्यांश अपने रिश्तेदार के घर लखीमपुर जा रहे थे और हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन

वहीं, कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के विजयपुर निवासी जमाल (45) रविवार सुबह बाइक से बाजार जा रहे थे। इस दौरान गांव में ही अनियंत्रित होकर गिर गए। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें