फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नर्सिंग छात्रों ने जाम किया हाईवे

Sat, 02 Mar 2024 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- डिग्री के नाम पर निजी इंस्टीट्यूट ने की ठगी
विज्ञापन

बहराइच-नानपारा हाईवे पर दो घंटे तक ठप रहा आवागमन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। जिले के एक इंस्टीट्यूट पर मेडिकल डिग्री देने के नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोप लगाते हुए नर्सिंग छात्राओं ने हाईवे जाम कर दिया। इससे बहराइच-नानपारा हाईवे जाम पर लगभग दो घंटे तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। छात्रों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की। इस पर एडीएम ने एक सप्ताह के अंदर जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
शहर से आठ किमी दूर सोहरवा में नंदा इंस्टीट्यूट है। आरोप है कि जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, बी फार्मा, डी फार्मा की डिग्री देने के नाम पर छात्रों से करोड़ों की ठगी कर ली गई। इसके विरोध में छात्राओं ने दोपहर लगभग 12 बजे बहराइच-नानपारा हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे और छात्रों को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह में जांच कर इंस्टीट्यूट के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान लगभग दो घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


इनसेट
किसी ने 90 हजार तो किसी ने जमा किए एक लाख रुपये
शुक्रवार को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देने पहुंचे डी फार्मा, बीएससी नर्सिंग, जीएनएम के मोहम्मद रजा, इरफान अहमद, हामिद खान, हुजैफा, आरती वर्मा आदि ने एडीएम गौरव रंजन से शिकायत की। कहा कि वर्ष 2022 में नंदा इंस्टीट्यूट में रजिस्ट्रेशन कराया था। इस दौरान किसी से 70 हजार, किसी से एक लाख तो किसी से 90 हजार रुपये जमा कराए गए थे। इसके बाद वर्ष 2023 में परीक्षा दी। तमाम प्रयासों के बाद दी गई मार्क्सशीट फर्जी निकली।
छात्रों का कहना है कि रजिस्ट्रेशन कराते समय स्कूल प्रबंधन द्वारा सिंघानिया यूनिवर्सिटी राजस्थान से डिग्री दिए जाने की बात कही गई थी। बाद में स्कूल प्रबंधन द्वारा देशभक्त यूनिवर्सिटी पंजाब का एडमिट कार्ड दिया गया। इसका विरोध करने पर कॉलेज की तरफ से बताया गया कि आप लोगों को देशभक्त यूनिवर्सिटी की डिग्री उपलब्ध करा देंगे।
विज्ञापन


विरोध करने के बाद व्हाट्सएप पर दी गई मार्क्सशीट
छात्रों ने कहा कि अगस्त 2023 में परीक्षा कराई गई थी। छह माह बीत जाने के बाद मार्क्सशीट की मांग की गई, तो व्हाट्सएप पर दी गई। चेक करने पर मार्क्सशीट फर्जी निकली। मार्क्सशीट ऑनलाइन नहीं शो कर रही है। छात्रों ने मुख्यमंत्री, बेसिक शिक्षा मंत्री, प्रमुख सचिव मंडलायुक्त, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बीएसए को भी पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें