विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र का मामला
बहराइच। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक बालिका की पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। अमर उजाला के पास इसका वीडियो मौजूद है लेकिन हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।
विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि वह परिवार समेत पंजाब में रहती थी। पति की मौत के बाद महिला अपने बच्चों के साथ घर आ गई। वह अपने मकान में रहने लगी। लेकिन दबंग लोग ने उसके जमीन पर कब्जा कर लिया। इस पर वह एक कमरे में ही अपने चार बच्चों के साथ रहने लगी। लेकिन दबंग लोग उसे रहने नहीं दे रहे हैं। जिसका उसकी 12 साल की बड़ी बेटी ने विरोध किया तो दबंगों ने बेटी और उसकी मां को जमकर पीटा। महिला ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करने और कब्जा हटवाने की मांग की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। दबंगों की पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जाएगी। (संवाद)