फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सीमावर्ती क्षेत्र के 94 कब्जेदारों को नोटिस

Tue, 18 Feb 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र स्थित सरकार की जमीन पर कब्जा हटाने को लेकर एसडीएम ने 94 लोगों को नोटिस भेजा है। एसडीएम ने प्रदेश सरकार के निर्देश पर अवैध कब्जेदारों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में सरकार की कई बीघा जमीन पड़ी हुई है। जमीन पर काफी संख्या मेें आस-पास के लोगों ने अपना कब्जा कर निर्माण कर लिया था। हाल ही में केंद्र सरकार के निर्देश पर प्रदेश सरकार ने सीमावर्ती क्षेत्र की जमीनों की पैमाइश कराने और कब्जा हटाने का निर्देश जारी किया था। एसडीएम नानपारा अंजनी यादव ने बताया कि सरकार के आदेश पर सीमावर्ती क्षेत्र स्थित जमीन के प्रथम चरण के दौरान लेखपाल की संयुक्त टीम द्वारा पांच किलोमीटर दायरे की जांच कराई गई थी। जांच के दौरान 94 लोगों को बेदखली का नोटिस जारी किया गया है।
एसडीएम ने बताया कि सात फरवरी को नोटिस भेजा गया था कि 15 दिनों में अपना कब्जा स्वयं से हटाएं। इसके बाद प्रशासन कब्जा हटा देगा। एसडीएम ने कहा कि अब सीमावर्ती क्षेत्र की जमीन के सर्वे में दूसरे चरण का कार्य पांच से 14 किलोमीटर तक कराया जाएगा। इस दौरान अवैध कब्जेदारों को भी नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें