फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दौर के लिए आज से होंगे नामांकन

Wed, 30 Sep 2015 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पंचायत चुनाव के तहत दूसरे चरण के लिए गुरुवार से नामांकन शुरू हो जाएगा। दूसरे चरण में जिला पंचायत के 17 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 427 पदों के लिए नामांकन होगा।
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी विद्याशंकर सिंह ने बताया कि दूसरे चरण में विकासखंड जरवल के 109, कैसरगंज के 96, हुजूरपुर के 97 और फखरपुर के 125 क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए नामांकन किया जाएगा। ब्लॉक मुख्यालयों पर नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। इसकी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

वहीं, जिला पंचायत सदस्य के 17 पदों के लिए नामांकन किए जाएंगे। जिला पंचायत सदस्य के नामांकन कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम कोर्ट पर होंगे। उन्होंने बताया कि नामांकन सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक जमा किए जा सकेंगे। दो अक्तूबर को राजकीय अवकाश होने से तीन अक्तूबर को भी दूसरे चरण का नामांकन होगा। जांच चार व पांच अक्तूबर को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें