फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी बहिष्कार पर अड़े शिक्षामित्र

Wed, 30 Sep 2015 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। वेतन भुगतान की स्थिति  स्पष्ट न होने से नाराज शिक्षामित्रों ने पंचायत चुनाव ड्यूटी प्रशिक्षण कार्यक्रम का बहिष्कार बुधवार को भी जारी रखा। शिक्षामित्र अपनेे हक की खातिर विरोध पर अड़े हुए हैं। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि वेतन दिए बिना चुनाव ड्यूटी के लिए दबाव बनाया गया तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष शिव श्याम मिश्रा की अगुवाई में बुधवार को शिक्षामित्रों ने चुनाव प्रशिक्षण स्थल किसान पीजी कॉलेज के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग वेतन देने को तैयार नहीं है।

यदि विभाग शिक्षामित्र व समायोजित शिक्षकों को वेतन देने के  लिए शिक्षक नहीं मानता है तो चुनाव ड्यूटी में संलग्न करने का भी कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने शिक्षामित्रों से एकजुटता बनाए रखने की बात कही। जिला कोषाध्यक्ष अवधेश वर्मा ने बताया कि पांच सौ से अधिक लोगों ने अपना पत्रक संगठन के पास जमा करके बहिष्कार का समर्थन किया है। इस अवसर पर कमलेश वर्मा, अनिल सिंह, शेषराज तिवारी, मेराज, अमरीक सिंह, रिजवान अली, जमाल अहमद, जफीर अहमद, राम खेलावन व गिरीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें