फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद भी पूर्व प्रधान पुत्र हत्याकांड के अभियुक्तों को नहीं पकड़ सकी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पयागपुर के अकरौरा गांव में पूर्व प्रधान के बेटे की हत्या के मामले में दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्या आरोपियों को पकड़ नहीं सकी है। हत्या आरोपियों को पकड़ने के लिए एसपी के निर्देश पर चार टीमें गठित हैं, बावजूद पुलिस अभी हवा में तीर चला रही है। हत्या आरोपियों के न पकड़े जाने से पीड़ित परिजनों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन

पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अकरौरा निवासी पूर्व प्रधान नीलम चौधरी के 45 वर्षीय बेटे धर्मेंद्र चौधरी का शव शुक्रवार को नहर किनारे झाड़ियों में मिला था। युवक की हत्या कर मुंह में कपड़े ठूंस दिए गए थे और दोनों हाथ बांधकर फेंक दिया गया था। एसपी सुजाता सिंह ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्कालीन थानाध्यक्ष मुकेश सिंह को सस्पेंड कर दिया था।
मृतक के भाई की तहरीर पर आठ नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। दो लोगों की गिरफ्तारी हुई थी, उसके बाद पुलिस की पहुंच से हत्या आरोपी दूर होते चले गए। अब हत्या आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को पसीना छूट रहा है। एसपी के निर्देश पर गठित चार टीमें सिर्फ दबिश व सर्विलांस के नाम पर उच्चाधिकारियों को आश्वासन दे रहे हैं। हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार काफी परेशान है। नवागत थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह ने बताया कि प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें