बहराइच। जिले में कोरोना की रफ्तार शनिवार को फिर बढ़ गई। 182 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें शहर निवासी 63 व मिहींपुरवा निवासी सर्वाधिक 30 लोग संक्रमित पाए गए हैं। सभी लोगों को होम आईसोलेट करा दिया गया है। कुल एक्टिव केस की संख्या 1050 पहुंच गई है। 31 लोगों का होम आईसोलेशन पूरा हो गया है। कुल संक्रमितों की संख्या पांच हजार से अधिक पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को कोरोना रिपोर्ट जारी की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को 182 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें शहर क्षेत्र के 63 लोग निवासी हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में मिहींपुरवा ब्लाक के सर्वाधिक 30 लोग संक्रमित आए हैं। सीएमओ ने बताया कि बलहा में आठ, चित्तौरा नौ, हुजूरपुर छह, जरवल चार, महसी 13, नवाबगंज में पांच, पयागपुर चार, शिवपुर 12, रिसिया 10, फखरपुर सात, कैसरगंज चार, तेजवापुर सात संक्रमित पाए गए हैं। सभी को होम आईसोलेट करा दिया गया है। कुल एक्टिव केस की संख्या 1050 हो गई है। सीएमओ ने बताया कि शनिवार को 31 लोगों का होम आईसोलेशन पूरा हो गया। उधर स्वास्थ्य टीम द्वारा 1788 लोगों की कोरोना जांच की गई। कुल संक्रमितों की संख्या जिले में 5379 पहुंच गई है।