फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफीम के साथ नेपाली युवक को दबोचा

Sun, 07 May 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
अफीम के साथ पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नेपाल से तस्करी कर लाई गई अफीम की खेप को एसएसबी के जवानों ने रुपईडीहा बीओपी पर सघन चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। एक किलो 800 ग्राम अफीम नेपाली युवक अपनी सदरी में छिपाकर सीमा पार कर रहा था। उसे यह खेप हिमाचल प्रदेश ले जानी थी। बरामद अफीम को सीज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


एसएसबी रुपईडीहा बार्डर आउटपोस्ट के सहायक कमांडेंट जगजीत बहादुर जगुवार ने बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ शनिवार की सुबह सीमा पर छानबीन कर रही थी।

इसी दौरान नेपाल सीमा से एक नेपाली नागरिक ने भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया। उसका पहनावा अजीब तरह का लग रहा था। इस पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम की मौजूदगी में एएसआई दीप्ती लाल, कांस्टेबल सरिता, पूनम यादव, अजय मौर्या आदि ने नेपाली युवक की तलाशी ली तो नेपाली युवक की सदरी में सिलकर छिपाई गई एक किलो 800 ग्राम अफीम बरामद हुई।
विज्ञापन


बरारमद अफीम की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 30 लाख 60 हजार रुपये है। पूछताछ में पकड़े गए गए युवक की पहचान धन बहादुर खत्री निवासी मगमा गांव रुकुम नेपाल के रूप में हुई।

धन बहादुर ने बताया कि उसने अफीम की खरीदारी रोल्पा निवासी गोविंद की मदद से की थी। अफीम की यह खेप हिमाचल प्रदेश पहुंचानी थी। युवक के पास से 2200 रुपये व मोबाइल भी मिला। अफीम समेत सभी बरामद सामान को सीज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें