बहराइच। एसएसबी और रूपईडीहा पुलिस की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार की रात भारत-नेपाल बॉर्डर के न्यू आईसीपी से चेकिंग के दौरान नेपाली महिला को 60 लाख की चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
रूपईडीहा थानाध्यक्ष दद्दन सिंह ने बताया बृहस्पतिवार की रात 7:40 बजे एसएसबी और पुलिस की टीम ने भारत-नेपाल सीमा चेकपोस्ट आईसीपी पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नेपाल के जिला रोल्पा घर्तीगांव वार्ड नंबर तीन निवासी मनमाली घर्ती नेपाल की तरफ से भारतीय सीमा में आते हुए नजर आई। पुलिस ने संदेह के आधार पर चेकिंग की तो महिला की कमर में बंधी दो किलो 300 ग्राम चरस बरामद हुई। एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएसबी दिलीप कुमार, संजय, सदानन्द, हरीत, विनीत आदि शामिल रहें।