फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल पुलिस ने जब्त किया तस्करी का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बहराइच की ओर से तस्करी कर नेपाल ले जाई जा रही लगभग डेढ़ लाख रुपये कीमत की सामग्री एपीएफ नेपाल की टीम ने बरामद की है। जबकि तस्कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

सशस्त्र पुलिस बल नेपाल के इंस्पेक्टर जिवलाल बुढ़ा ने बताया कि जमुनहा में एपीएफ की टीम ने बहराइच की ओर से आ रही एक बाइक रोकने का प्रयास किया। इस पर बाइक छोड़कर युवक भाग गया। बाइक पर कास्मेटिक, कपड़े, चप्पल, तंबाकू जैसे उत्पाद लदे थे। टीम ने माल के साथ ही बाइक भी जब्त करके नेपालगंज सीमा शुल्क कार्यालय को सौंप दिया। बरामद सभी सामान की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये आंकी जा रही है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें