फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दिन भर जारी रही बादलों की आवाजाही, गर्मी से राहत

Sun, 23 Jun 2024 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश न होने से किसान मायूस
विज्ञापन

जिले का अधिकतम तापमान 39 तो न्यूनतम रहा 29

संवाद न्यूज एजेंसी

बहराइच। तराई में रविवार की सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही रही। जिससे तापमान में नरमी रही और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बादलों को देखकर किसानों के चेहरे भी खिले रहे। लेकिन शाम तक बारिश न होने से किसानों में मायूसी दिखी।
विज्ञापन

जिले में जून माह की शुरुआत के साथ ही जारी भीषण गर्मी से बृहस्पतिवार की रात आई आंधी व झमाझम बारिश के बाद से राहत है। रविवार को भी राहत का सिलसिला जारी रहा और सुबह ही आसमान घने बादलों की गिरफ्त में रहा। बादलों के चलते सुबह से ही तराई का मौसम खुशनुमा रहा। हालांकि दोपहर के समय कड़क धूप निकली जरूर, लेकिन कुछ देर बाद ही फिर से बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। जिससे लोगों को दिन भर गर्मी से राहत रही। हालांकि इस दौरान किसानों में मायूसी दिखी। धरसवां निवासी गन्ना किसान विमल, बाबागंज निवासी किसान सुमिरन, महसी निवासी उदयराज आदि ने बताया कि बारिश होने से जहां गन्ने की सिंचाई बच जाती तो वहीं धान की नर्सरी को भी संजीवनी मिल जाती। बताते चलें कि बादलों के चलते रविवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 29 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें