फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सांस व पेटदर्द के मरीज रहे ज्यादा

Tue, 03 Feb 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच मेडिकल कॉलेज की ओपीडी के बाहर सोमवार को लगी मरीजों और तीमारदारों की भीड़।     -संवाद - फोटो : आईआईए के चेयरमैन उदित आजाद।
विज्ञापन
बहराइच। छुट्टी के बाद सोमवार सुबह से ही मेडिकल कॉलेज के परचा काउंटर पर मरीजों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। ओपीडी भी मरीजों से ठसाठस भरी रही। दिनभर में कुल 1950 मरीजों का इलाज किया गया। मौसमी बीमारियों, सांस रोग और पेट दर्द की समस्या वाले मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही।
विज्ञापन


आभा काउंटर पर तकनीकी खराबी के कारण परचा बनवाने में भी मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रानीपुर से आए पेट दर्द के मरीज रमेश ने बताया कि उन्हें मेडिसिन विभाग में एक घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा। दरगाह क्षेत्र से आईं सांस संबंधी बीमारी से परेशान रेशमा ने बताया कि चिकित्सक कक्ष में भीड़ होने के कारण उन्हें दो घंटे बरामदे में बैठना पड़ा।

मेडिकल कॉलेज के सीएमएस एमएमएम त्रिपाठी ने बताया कि आभा एप के सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण परचा बनने में देरी हुई। इसके बाद मरीजों के परचे बनाने के लिए दूसरे काउंटर को सक्रिय किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी मरीजों का समय पर उपचार कर दवा प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त महिला विंग में भी मरीजों की खासी भीड़ रही। यहां परचा और दवा काउंटरों पर लंबी कतार देखी गई। चिकित्सकों ने बताया कि अक्सर ही सोमवार को मरीजों की संख्या अधिक रहती है। कुछ जागरूक मरीजों का कहना रहा कि सोमवार को अतिरिक्त काउंटर बनवाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें