फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जिला अस्पताल से मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार, तीन मोबाइल बरामद

Fri, 08 Aug 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिला अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों और तीमारदारों को निशाना बनाकर मोबाइल चोरी करने वाले एक आरोपी युवक को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से चोरी किए गए तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिनमें एक आईफोन भी शामिल है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में घूमकर लोगों के सामान की चोरी करने वाले एक युवक को पुलिस टीम ने गश्त के दौरान दबोचा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौतम वाल्मीकि पुत्र दिलीप, निवासी मोहल्ला रानीगंज घोसियाना, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोंडा के रूप में हुई है। उसके पास से एक आईफोन और दो अन्य फोन बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि उसने यह मोबाइल फोन जिला अस्पताल बहराइच से चोरी किए थे। चोरी का मुकदमा कोतवाली नगर में दर्ज किया गया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें