फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: महिलाओं से पर्स और मोबाइल लूटने वाले गैंग का खुलासा, तीन शातिर गिरफ्तार

Fri, 08 Aug 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। हाल ही में हुई झपटमारी की घटनाओं का खुलासा करते हुए कोतवाली देहात और रामगांव पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की गई नगदी, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह की अगुवाई में गठित जीम ने शुक्रवार को त्रिमुहानी घाट तिराहे पर चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार युवकों में उत्सव यादव उर्फ चुन्नी निवासी वसीरगंज, रिजवान उर्फ रियाज निवासी साई टोला बंजरिया, और सलमान निवासी लौकना, पठाननपुरवा शामिल हैं। तीनों को पुलिस ने तब पकड़ा जब वे मोटरसाइकिल से नानपारा की ओर से आ रहे थे। पुलिस टीम को देखते ही सभी ने भागने की कोशिश की। लेकिन असंतुलित होकर सभी की बाइक पलट गयी। इस पर सिपाहियों ने दौड़कर उन्हे दबोच लिया।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पहली वारदात पांच अगस्त को गोलवाघाट के पास हुई थी, जहां ई-रिक्शा में सवार एक महिला से पर्स छीना गया था। आरोपी पर्स से 1,500 निकालकर आपस में बांट चुके थे और एक ओप्पो मोबाइल भी लूट लिया गया था। दूसरी घटना 22 जुलाई को रामगांव थाना क्षेत्र में हुई थी, जिसमें महिला से 18,000 और एक मोबाइल छीना गया था। पकड़े गए आरोपी उत्सव ने खुद इस वारदात को भी स्वीकारा है। सभी के कब्जे से छिनैती का 10,500 नकद, दो मोबाइल, लेडीज़ पर्स, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की पासबुक, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पकड़े गए उत्सव यादव पर पहले से पांच मुकदमे दर्ज हैं, जबकि सलमान पर नौ और रिजवान पर आठ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें