फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट में आवश्यक सेवाओं के लिए मोबाइल नंबर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कोविड-19 की रोकथाम के लिए नगर क्षेत्र में घोषित किये गये कंटेनमेंट जोन में आवश्यक सेवाओं के लिए मोबाइल नंबर जारी कर दिए गए हैं। दूध, फल, सब्जी आदि के लिए इन नंबरों पर संपर्क करने से घर तक आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट जयप्रकाश ने बताया कि शहर के मोहल्ला अकबरपुरा, नाजिरपुरा पूर्वी में सब्जी व फल की आपूर्ति के लिए शहजाद मोबाइल नंबर 9839903989 व अनिल कश्यप 9450429495 तथा छावनी में सब्जी व फल की आपूर्ति के लिए अफजल खां 899305340 व राजू 7052521483 के लिए संपर्क कर सकते है। दूध विक्रेता ननकऊ 8874471022, राशन कोटे के लिए हेमंत कुमार 7007430095, किराना के लिए बृजेश कुमार गुप्ता 9956426531, ऑनलाइन भुगतान व बैंकिंग के लिए पोस्टमैन दिनेश सिंह 6387431661, दवा के लिए प्रमोद श्रीवास्तव 8090461186, आपातकालीन मेडिकल सहायता 108 एवं 102 तथा संपर्क न होने पर मोबाइल नंबर 9648250025 पर भी संपर्क कर सकते है।
नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि समस्त सेवा फोन के माध्यम से मांग के आधार पर उपलब्ध करायी जायेगी। समस्त मांग की पूर्ति ई-रिक्शा द्वारा की जायेगी। मांग की पूर्ति न होने पर मोबाइल नंबर 8090461186 पर सम्पर्क कर सकते हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य स्क्रीनिंग के लिए मोबाइल नम्बर 9648250025 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सहायक नोडल पुलिस अधिकारी प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली का 9454402976 व प्रभारी निरीक्षक दरगाह कोतवाली के 9454402869, नोडल पुलिस अधिकारी क्षेत्राधिकारी नगर का 9454401368, सहायक नोडल अधिकारी के नंबर 9918063099 तथा नोडल अधिकारी नगर मजिस्ट्रेट के मोबाइल नंबर 9454416037 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें