फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्कापुरवा और माधवपुर गांव बना हॉटस्पाट

विज्ञापन
बहराइच के मोहल्ला कोजीपुरा में कोरोना मरीज मिलने के बाद बनाया गया हॉटस्पॉट। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। शहर के मक्कापुरवा और माधवपुर गांव को प्रशासन ने हॉटस्पॉट बना दिया है। हॉटस्पॉट अवधि के दौरान गांव में बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित रहेगा, साथ ही गांव का कोई भी सदस्य बाहर नहीं निकल सकेगा। इस दौरान ग्रामीणों को समस्या न हो, इसके लिए घर-घर वस्तुओं को पहुंचाने के लिए कर्मचारी नामित किए गए हैं।
विज्ञापन

सदर तहसील के मोहल्ला मक्कापुरवा निवासी एक गर्भवती मंगलवार को लखनऊ से आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव मिली थी। इस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने महिला को कोविड अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया था। बुधवार को जिला मजिस्ट्रेट शंभु कुमार ने मोहल्ले को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया। मोहल्ला व उसके आसपास के क्षेत्र में बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन रोक दिया गया है।
मोहल्ले में समस्याओं के निदान के लिए नगर मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कैसरगंज तहसील के ग्राम माधवपुर में भी कोरोना संक्रमित युवक के मिलने पर गांव को हॉटस्पॉट बना दिया गया है। एसडीएम कैसरगंज महेश कुमार कैथल की देखरेख में फखरपुर थानाध्यक्ष हॉटस्पॉट की निगरानी करेंगे। ऐसे में 14 दिन तक इन क्षेत्रों के लोग घरों में कैद रहेंगे। बाहरी व गांव के लोगों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। जरूरी वस्तुओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कर्मचारियों को नामित किया गया है। उनके मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें