फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नाबालिग भाई ने 10 माह की बहन को ईंट और डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, घर में मची चीख पुकार

Thu, 27 Feb 2025 09:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में नाबालिग भाई ने 10 माह की बहन को ईंट और डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन
Anuj Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच में बृहस्पतिवार को नाबालिग भाई ने अपनी 10 माह की बहन को ईंट और डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों द्वारा भाई के विक्षिप्त होने की बात कही जा रही है। घटना से गांव के लोगों में दहशत फैली है।

विज्ञापन


घटना रामगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रेहुआ मंसूर की है। यहां शाम को मासूम आंगन में खेल रही थी। वहीं उसकी मां बर्तन धुल रही थी। इस दौरान पहुंचे उसके 10 वर्षीय भाई ने मासूम पर ईंट से हमला कर दिया। 

ग्रामीणों के मुताबिक भाई ने मासूम के चेहरे और शरीर पर डंडों की बारिश कर दी। मासूम की चीख सुन दौड़ी मां ने मासूम को बचाया। लेकिन, कुछ ही देर में मासूम की मौत हो गई। घटना की सूचना से पूरे गांव ने सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

दहशत में स्थानीय ग्रामीण

घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों के चर्चा की माने तो नाबालिग भाई विक्षिप्त है। ऐसे में वो किसी भी छोटे बच्चे पर हमला कर सकता है।

विज्ञापन


सीओ महसी डीके श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नाबालिग द्वारा किया गया कृत्य अपराध की श्रेणी में नहीं आता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें