फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। लहड़ौरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता के परिजनों ने दहेज न दे पाने पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप ससुरालीजनों पर लगाया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने की बात पुलिस ने कही है।
विज्ञापन

श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बरगदहा टपरी गांव निवासी मुन्ना टेलर ने अपनी बेटी अनीशा बानो का विवाह लगभग आठ माह पहले पयागपुर थाना क्षेत्र के लहड़ौरा गांव निवासी बाबू टेलर के पुत्र सोनू के साथ किया था। विवाहिता के पिता का आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुरालीजनों ने दहेज में 80 हजार की मांग शुरू कर दी थी।
मांग पूरी न होने पर आए दिन विवाद हुआ करता था। कई बार समझाया भी गया था, लेकिन ससुरालीजनों ने गला दबाकर बेटी की हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें