फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी को बचाने के लिए पूरे सिस्टम को कर लिया मैनेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नानापारा थाना क्षेत्र के मिहीपुरवा रोड पर तीन दिन पहले हुई हर्ष फायरिंग के आरोपी को बचाने के लिए पूरा सिस्टम मैनेज कर लिया गया। एक तरफ जहां सीएचसी के डॉक्टर ने गोली लगने से घायल युवक की रिपोर्ट में एक्सीडेंटल इंजरी दिखा दी वहीं, पुलिस ने सूचना के बाद भी 24 घंटे तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। यही नहीं गोली लगने से घायल युवक भी प्रधान के खिलाफ बयान देने से मुकर गया। आखिरकार जब मामला बढ़ने लगा तो पुलिस ने पीड़ित की तलाश की और आरोपी ग्राम प्रधान के खिलाफ 307 के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि 12 नवंबर की रात मलंगपुरवा ग्राम प्रधान पीर गुलाम के बेटे का विवाह संपन्न हो रहा था। बारात प्रधान के घर के लिए निकली तो रास्ते में हर्ष फायरिंग होने लगी। उसी रास्ते आ रहे एक स्थानीय युवक जिब्राइल को गोली लग गई, जिससे घायल होकर युवक सड़क पर गिर पड़ा। आननफानन प्रधान और परिवारीजन घायल युवक को सीएचसी ले गए। वहां, डॉक्टर से सांठगांठ कर गोली से घायल की जगह एक्सीडेंटल इंजरी की रिपोर्ट लगवा दी। हालात गंभीर होने पर जिब्राइल को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन प्रधान पीर गुलाम उसे जिला अस्पताल न ले जाकर एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया।
वहां उसका इलाज चल रहा था। इस दौरान 24 घंटे बाद पुलिस भी हरकत में आई तो घायल युवक की तलाश शुरू हुई। इस दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो भी वायरल होने लगा तथा उस पैथोलॉजी की रिपोर्ट भी वायरल होने लगी, जिसमें घायल होने का कारण गोली लगना बताया गया। आननफानन पुलिस उस अस्पताल में भी पहुंच गई जहां युवक का इलाज हो रहा था। जब जिब्राइल का बयान लिया जाने लगा तो वह भी गोली लगने की घटना से मुकरने लगा। पुलिस ने जब डॉक्टर को फटकार लगाई तब उसने पूरी बात बताई। पुलिस वालों ने ग्राम प्रधान पीर गुलाम, फजल और कलीम के खिलाफ जान से मारने के प्रयास का मामला दर्ज किया है। एसएचओ ने बताया कि चौकी इंचार्ज की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। सीएचसी के जिस डॉक्टर ने गलत रिपोर्ट लगाई है उसे विवेचना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

इस घटना को दोनों तरफ से छिपाया गया। लेकिन जैसे ही पुलिस को इसकी भनक लगी। पुलिस ने अभियान चलाकर मामले की जांच शुरू की। जब कोई मुकदमा करने वाला नहीं मिला तो चौकी इंचार्ज से तहरीर दिला कर एफआईआर दर्ज कराई गई। -जंग बहादुर यादव, क्षेत्राधिकारी नानपारा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें