फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय नहीं मिलने से मदरसा शिक्षक भड़के

विज्ञापन
बहराइच के कलेक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन देने से पूर्व नारेबाजी करते मदरसा शिक्षक। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। मदरसा शिक्षकों ने शुक्रवार को अलग-अलग संगठनों के बैनर तले कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने प्रधानमंत्री व केंद्रीय मंत्री मानव संसाधन विकास मंत्रालय को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर पांच वर्षों के बकाया मानदेय भुगतान की मांग की।
विज्ञापन

मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक एकता समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को मदरसा शिक्षक कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। यहां सभी ने अपने पांच वर्षों के बकाया मानदेय भुगतान को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अली ने कहा कि केंद्र पुरोनिधानित मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक योजना के तहत कार्यरत शिक्षकों का पांच वर्ष से अधिक मानदेय बकाया है। मानदेय भुगतान न होने से शिक्षकों के सामने अर्थिक संकट उत्पन्न होने लगा है। शिक्षक भुखमरी के कगार पर है। दिसंबर में ही अर्थिक तंगी का दंश झेल रहे चार मदरसा शिक्षकों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद केंद्र सरकार व कर्मचारियों की उदासीनता के चलते शिक्षकों को बकाया मानदेय का भुगतान नहीं हो रहा है।
धरने के बाद शिक्षकों ने केंद्रीय मंत्री मानव संसाधन विकास मंत्रालय को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर कहा कि शिक्षकों के केंद्रांश मानदेय का संपूर्ण भुगतान कराया जाए। शिक्षकों के मानदेय का भुगतान प्रतिमाह कराया जाए या भुगतान को लेकर एक निश्चित समय सीमा निर्धारित की जाए। केंद्रांश मानदेय भुगतान के लिए आवश्यक प्रपत्र की एक निश्चित समय सीमा तय की जाए। विभागीय स्तर पर प्रपत्रों के लंबित होने की दशा में शिक्षकों का मानदेय न रोका जाए। वेतन के अभाव में दिवंगत शिक्षकों के परिजनों को अर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जमीर अहमद, नूर आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस्लामिक मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ आफ इंडिया के तत्वावधान में भी शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एजाज अहमद की अगुवाई में शिक्षकों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें शिक्षकों का बकाया मानदेय भुगतान, महंगाई को देखते हुये मानदेय बढ़ाने, प्रतिमाह समय से मानदेय भुगतान करने, राज्य व केंद्र में दस्तावेजों के आदान प्रदान में लगने वाले समय को कम करने, सरकार की ओर से शिक्षकों का दुर्घटना बीमा कराये जाने की मांग की गई। इस मौके पर खालिद, वसीम, लियाकत, सज्जन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें