फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madrasa Board Exam: दो पाली में 9 फरवरी से शुरू होंगी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं, जानें पूरा शेड्यूल

Fri, 02 Jan 2026 06:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

9 फरवरी से दो पाली में मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होंगी। 14 फरवरी तक चलने वाली परीक्षाओं में 80 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। बोर्ड ने परीक्षाओं की स्कीम जारी की। आगे पढ़ें और जानें पूरा शेड्यूल...
विज्ञापन
मदरसा बोर्ड (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मदरसा शिक्षा परिषद की मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी), आलिम (सीनियर सेकेंडरी) की परीक्षाएं 9 से 14 फरवरी तक दो पाली में संचालित की जाएंगी। मदरसा बोर्ड ने परीक्षाओं की स्कीम घोषित कर दी है। परीक्षाओं में इस बार प्रदेश भर से करीब 80 हजार 100 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन


मदरसा बोर्ड की सेकेंडरी (मुंशी/मौलवी), सीनियर सेकेंडरी (आलिम) की परीक्षाओं में शामिल होने के लिए इस बार प्रदेश भर से 80 हजार 100 विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। बोर्ड की रजिस्ट्रार अंजना सिरोही ने बताया कि परीक्षाएं 9 फरवरी से 14 फरवरी तक सुबह 8 से 11 बजे और दोपहर में 2 से 5 बजे तक दो पाली में संपन्न कराई जाएंगी। 

परीक्षा संबंधी कार्य समय से पूरा कराने के निर्देश

उन्होंने बताया कि परीक्षाओं का तिथिवार कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मुंशी-मौलवी की परीक्षाएं सुबह की पाली में और आलिम की परीक्षाएं दोपहर की पाली में आयोजित होंगी। सभी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को अपने-अपने जिलों में परीक्षा केंद्र बनाने और परीक्षा संबंधी अन्य कार्य समय से पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें