फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तेंदुए ने वनरोज को बनाया निवाला, बढ़ी दहशत

Mon, 30 Sep 2024 09:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा(बहराइच)। कतनिर्याघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज के बेझा गांव में तेंदुए ने एक वनरोज को अपना निवाला बनाया। बेझागांव धरमपुर गांव में बस कुछ ही दूरी पर है, जहां रविवार को दिन में तेंदुए ने किसान कंधई को निवाला बनाया था। वहीं रविवार रात एक तेंदुआ पिंजरे में कैद भी हुआ था। वनरोज पर हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है।
विज्ञापन


बेझा निवासी ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए ने गांव निवासी नरेश के घर के पीछे लगे गन्ने के खेत में वनरोज को अपना निवाला बनाया। ग्रामीणों ने बताया कि वह सभी लगातार एक से अधिक तेंदुए होने की बात कह रहे थे, लेकिन जिम्मेदार उनकी बात नहीं सुन रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि एक तेंदुए के पकड़े जाने की सारी खुशी गम में बदल गई है और गांव में दहशत का माहौल है।
डीएफओ बी. शिवशंकर ने बताया कि ग्राम बेझा में तेंदुआ द्वारा वनरोज को निवाला बनाने की सूचना मिली है। मौके पर गश्त बढ़ा दी गई है। तेंदुए को जंगल की ओर भगाने का प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र पिंजरा लगाया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें