फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने मवेशी को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। सदर रेंज के रेहुआ मंसूर गांव में देर रात को तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुए ने अहाते में बंधे मवेशी को निवाला बना लिया। सुबह उसका शव कुछ दूरी पर मिला। सूचना पाकर वनकर्मी गांव पहुंचे। सभी ने हमले का जायजा लिया। डीएफओ के निर्देश पर तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजड़ा लगाया गया है।
विज्ञापन

बहराइच वन प्रभाग के सदर रेंज अंतर्गत रेहुआ मंसूर गांव में तेंदुए का हमला बढ़ गया है। गांव में बुधवार देर रात को जंगल से निकलकर तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुआ ग्राम रेहुआ मंसूर के मजरा खुसलीपुरवा निवासी बंशीधर शुक्ला पुत्र हनुमान दत्त शुक्ला के अहाते में घुस गया। उसने गाय पर हमला कर दिया। इसके बाद उसे कुछ दूरी पर ले जाकर निवाला बना लिया। सुबह अहाते में गाय को न देख मवेशी मालिक ने आसपास खोजबीन शुरू की तो 100 मीटर की दूरी पर क्षत-विक्षत शव मिला। इस पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सभी ने सूचना रेंज कार्यालय पर दी।
वन क्षेत्राधिकारी दीपक सिंह के निर्देशन में वन दरोगा अमित कुमार वर्मा, वन रक्षक बीट वाचर गांव पहुंचे। सभी ने पदचिह्नों से तेंदुए के हमले की पुष्टि करते हुए उच्चाधिकारियों को सूचना दी। प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह के निर्देश पर तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजड़ा लगाया है।
विज्ञापन

वनकर्मियों की लगाई ड्यूटी
सदर रेंज के रेहुआ मंसूर गांव में तेंदुए द्वारा गाय को निवाला बनाया गया है। सूचना मिलने वनकर्मी पहुंचे हैं। वन क्षेत्राधिकारी और वन दरोगा की अगुवाई में ड्यूटी लगाई गई है। पिंजड़े में बकरी को बांधकर उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

-मनीष सिंह, डीएफओ, बहराइच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें