फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तेंदुए ने दी दस्तक, आंगन में खेल रहे बालक को बनाया निवाला; गांव में दहशत...मासूम की लाश देख चीख उठे घरवाले

Fri, 21 Mar 2025 09:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में शाम को तेंदुए ने दस्तक दी। तेंदुए ने आंगन में खेल रहे बालक को निवाला बनाया। घटना से गांव में दहशत फैल गई। मासूम की लाश देखकर घरवाले चीख उठे। 
विज्ञापन
मौके पर एकत्र ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच में शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे घर में खेल रहे बालक को तेंदुआ उठा ले गया। बालक को अपना निवाला बना लिया। हमले के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। घटना कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली वनरेंज के भैंसाही गांव की है।  

विज्ञापन


भैंसाही निवासी पांच वर्षीय बालक विक्की शाम को घर के आंगन में खेल रहा था। घर के अन्य परिजन दूसरे कामों में व्यस्त थे। इसी दौरान अचानक तेंदुए ने दस्तक दी। तेंदुए ने विक्की पर हमला कर दिया। परिजन जब तक कुछ समझ पाते तेंदुआ विक्की को गले से दबोच कर खेतों की ओर भाग गया। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: महिला से दुष्कर्म और हत्या करने वाले निकले सगे भाई, एक धरा गया... दूसरे पर एक लाख का इनाम घोषित

लाश बाग में छोड़कर भाग गया

बालक की चीख सुनकर परिजन पीछे दौड़े। ग्रामीणों ने भी हांका लगाया। परिजनों के शोर मचाने और पीछा करने पर तेंदुआ विक्की को गांव किनारे बाग में छोड़कर भाग गया। लेकिन, चेहरे और गले पर गंभीर घाव होने से विक्की की मौके पर ही मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें