फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: गोवंश काटने के बाद बोरियों में भरकर सरयू नहर में फेंका, गांव में तनाव

Fri, 21 Mar 2025 01:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

गोवंश काटने की घटना से नानपारा के गांव में तनाव उत्पन्न हो गया। गोवंश को काटकर उसके शरीर के अवशेषों को सरयू नहर में फेंक दिया गया था।
विज्ञापन
सरयू नहर में फेंके गोवंश के अवशेष। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले की कोतवाली नानपारा क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात पांच से अधिक गोवंशों को काटकर उसके अवशेष बोरियों में भरकर सरयू नहर में फेंक दिया गया। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने मथुरा पुल के पास बोरियों को उतराता देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन


ग्रामीण तिलकराम ने बताया कि एक बोरी पुल के नीचे अभी पड़ी है और एक गोवंश का सिर भी पड़ा है। ग्रामीण ने आरोप लगाया कि पांच से अधिक बोरियां आगे बह गईं।

मौके पर पहुंचे बजरंग दल के नगर संयोजक जसवीर सिंह ने बताया कि कोतवाल से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद है और तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार को गोवंश काटकर नहर में फेंका गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें