फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दरवाजा तोड़कर घर में घुसा तेंदुआ... बकरी को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Thu, 10 Apr 2025 04:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में देर रात तेंदुआ दरवाजा तोड़कर एक घर में घुस गया। वहां बंधी बकरी को निवाला बनाया। बकरी की चीख सुनकर घरवाले जग गए। शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। ग्रामीणों ने एक साथ हांका लगाया तब तेंदुआ भागा। 
विज्ञापन
तेंदुए के पैरों के निशान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच में बुधवार रात एक गांव में तेंदुए ने दस्तक दी। तेंदुआ घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा और खूंटे से बंधी बकरी को निवाला बनाया। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए उसे किसी तरह भगाया। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


घटना सुजौली वन रेंज के चफरिया गांव की है। गांव निवासी मुन्ना मिस्त्री बुधवार की रात परिवार के साथ सो रहे थे। इस दौरान उनके घर का दरवाजा तोड़कर तेंदुआ दाखिल हुआ और बकरी पर हमला बोल दिया। बकरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर मुन्ना की नींद खुल गई। वह जगे तो तेंदुए को देखकर सहम गए। उन्होंने हांका लगाते हुए बकरी को बचाने का प्रयास किया। 

यह भी पढ़ेंः- UP Weather News: यूपी में गरज-चमक के साथ हुई बारिश...गेहूं को नुकसान, आकाशीय बिजली से दो मौतें; सेहत पर भी असर

गांव में दहशत का माहौल

मुन्ना के चीखने चिल्लाने का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण हांका लगाते हुए दौड़े। शोर सुनकर तेंदुआ बकरी को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने बताया कि घटना की सूचना वन विभाग की टीम को दी, लेकिन कोई कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें