बहराइच जिले के हरदी थाना क्षेत्र के रमवापुर में गांव निवासी द्वारपाल मिश्रा के घर पर बुधवार देर रात तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी। इससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई और छत में छेद हो गया।
गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। पंकज मिश्रा ने बताया कि इस घटना की सूचना तहसील प्रशासन दे दी गई है। लेकिन अभी तक कोई राजस्व कर्मी नहीं पहुंचा है।
खेतों में नौ इंच पानी भर गया
बहराइच के तराई क्षेत्र में रात से ही बरसात हो रही है। मिहींपुरवा, रुपईडीहा, बिछिया व नानपारा में रात से ही बरसात हो रही है। जबकि बहराइच, कैसरगंज, जरवलरोड की ओर सुबह आठ बजे से बरसात प्रारंभ हुई। फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान तराई वाले इलाके में हुआ है वहां खेतों में नौ इंच तक पानी भर गया है।
कटी हुई फसल पानी में डूब गई जिसे सुबह किसान बाहर निकालते देखे गए। कुछ स्थानों पर बुधवार शाम को ओलावृष्टि हुई थी। इससे गेंहू के फसल की बालियां कट गई। फसल के साथ बिजली व्यवस्था भी ध्वस्त हुई। देर रात से ही तराई की बिजली गुल है। कैसरंगज में भी फाल्ट होने के कारण पांच घंटे तक बिजली नहीं रही।