रूपईडीहा/नवाबगंज/ नानपारा (बहराइच)। खाटू श्याम की निशान यात्रा सोमवार को कई जगहों पर निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालु पूरे दिन यात्रा के साथ नगर में घूमते रहे।
निशान यात्रा धर्मशाला से सुबह सात बजे खाटू श्याम धाम के लिए रवाना हुई। इस मौके पर श्रद्धालु 490 से अधिक निशान लेकर निकले। इसमें से कई निशान चांदी के थे, जिसे खाटू श्याम को अर्पित किया जाएगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। यह यात्रा 18 किलोमीटर तक भ्रमण करके समाप्त हुई। यात्रा के दौरान व्यवस्था चाक-चौबंद रही।
नवाबगंज कस्बे में भी खाटूश्याम की निशान शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में श्याम भक्त झोली भरे सबकी मेरा सांवरिया, फागण को मेलो आय गयो रे चालो खाटू नगरिया... आदि भजनों पर जमकर झूमे। यह यात्रा शिव शंकर धर्म शाला से निकल कर हनुमान मंदिर पहुंची। वहां से चौक घंटाघर होते हुए पैदल 15 किलोमीटर चलकर खाटूश्याम मंदिर नानपारा के लिए रवाना हुई। रास्ते में कई स्थानों पर श्याम भक्तों ने निशान यात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर बेचेलाल जायसवाल, अर्जुन गुप्ता, संजय गुप्ता, तरुण गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, रमेश गुप्ता, अखिलेश गुप्ता हर्षित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
नानपारा में श्री श्याम प्रभु व दादी राणी सती मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित यात्रा के दौरान खाटू श्याम प्रभु व दादी राणी सती के दरबार को कलकत्ता से आए फूलों से सजाया गया। यात्रा में श्याम तेरी तस्वीर सिरहाने रख कर सोता हूं... आदि भजनों पर भक्त नाचते हुए चल रहे थे। इस मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रामस्वरूप अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद मनीरामका, सुरेश गोयल, राजेश भीमराजका, आनंद पोद्दार, प्रतीक अग्रवाल, अजय अग्रवाल, प्रदीप मनीरामका, बिल्लू सिंघानिया, नवीन शाह, आनंद अग्रवाल, सर्वेश टेकड़ीवाल, अजय गुप्ता, सहित महिला मंडल की केसरी पोद्दार, अनामिका टेकड़ीवाल, अंजू पोद्दार, मानसी सिंह, निहारिका गुप्ता, प्रीति गुप्ता, साक्षी, श्वेता अग्रवाल, नमिता पोद्दार, प्रीति अग्रवाल, क्षमा सिंघानिया व संगीता सहित भारी संख्या में श्याम भक्त मौजूद रहे
नवाबगंज कस्बे से खाटूश्याम की निशानयात्रा में झूमते श्रद्धालु।
नवाबगंज कस्बे से खाटूश्याम की निशानयात्रा में झूमते श्रद्धालु।