फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में रार : कैसरगंज से आनंद ही सपा के उम्मीदवार, मसूद आलम खेमे में मायूसी और जबरदस्त नाराजगी 

Wed, 09 Feb 2022 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच

सार

कैसरगंज विधानसभा सीट पर सपा का उम्मीदवार आखिर कौन होगा, यह विवाद देर शाम थम गया। जिला संगठन द्वारा बताया गया कि कैसरगंज से सपा के अधिकृत उम्मीदवार आनंद यादव हैं। मसूद आलम सपा के अधिकृत उम्मीदवार अब नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैसरगंज विधानसभा सीट पर सपा का उम्मीदवार आखिर कौन होगा, यह विवाद देर शाम थम गया। जिला संगठन द्वारा बताया गया कि कैसरगंज से सपा के अधिकृत उम्मीदवार आनंद यादव हैं। मसूद आलम सपा के अधिकृत उम्मीदवार अब नहीं हैं। संगठन अब आनंद यादव को ही चुनाव लड़ाने जा रहा है। अधिकृत उम्मीदवार की घोषणा के बाद मसूद आलम खेमे में मायूसी और जबरदस्त नाराजगी है।

विज्ञापन


कैसरगंज सीट से समाजवादी पार्टी की तरफ से दो प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। सबसे पहले मसूद आलम ने नामांकन कराया। दो दिन बाद सूचना आई कि सपा आलाकमान ने मसूद आलम को दिया गया टिकट होल्ड कर दिया है। मसूद आलम के स्थान पर आनंद यादव को टिकट दे दिया गया। इसके बाद यहां पर मसूद और आनंद समर्थकों के बीच जबरदस्त बवाल हुआ। पुतले फूंके गए और दर्जनों लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की।

रविवार को मसूद आलम सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मिलने लखनऊ पहुंचे, लेकिन अखिलेश यादव से उनकी मुलाकात सोमवार की शाम सात बजे हुई। इस दौरान उन्होंने मसूद आलम को 24 घंटे के अंदर निर्णय लेने का आश्वासन दिया। इंतजार ही हो रहा था कि जिला संगठन ने आनंद यादव को चुनाव लड़ाने की तैयारी शुरू कर दी। परिदृश्यसे स्पष्ट हुआ कि मसूद आलम का टिकट कट चुका है। उधर, मसूद आलम का टिकट कटते ही बसपा से चुनाव लड़ रहे बकाउल्ला सक्रिय हो गए हैं। यहां पर बकाउल्ला मुस्लिमों में बड़े नेता हैं। बीजेपी से चुनाव लड़ रहे गौरव वर्मा ने मसूद आलम का टिकट कटते ही अपनी रणनीति में परिवर्तन शुरू कर दिया है। सभी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। सपा के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने बताया कि आनंद यादव ही पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी हैं। संगठन उन्हें ही चुनाव लड़ाने जा रहा है। हम लोगों ने तैयारी भी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें