फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सराफा की दुकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर चोरी

Thu, 30 Jan 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
रूपईडीहा में सराफा की दुकान में चोरी के बाद जांच करती फोरेंसिक टीम।
विज्ञापन
रूपईडीहा (बहराइच)। राष्ट्रीय राजमार्ग के सरस्वती नगर स्थित सर्राफा की दुकान से मंगलवार की रात चोरों ने लाखों के जेवर चोरी कर लिए। सुबह जब दुकानदार टहलने निकला तो उसकी नजर दुकान की शटर के टूटे तालों पर पड़ी, तब जाकर घटना की जानकारी हुई। वहीं, सूचना पर फोरेंसिक और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच साक्ष्य एकत्र कर रही है। व्यापारी ने चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

सरस्वती नगर नई बस्ती वार्ड नंबर 15 निवासी संतोष कुमार सोनी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया मंगलवार की रात राष्ट्रीय राजमार्ग के सरस्वती नगर नई बस्ती स्थित ज्वैलरी की दुकान का ताला लगाकर वे घर चले गए। बुधवार की सुबह सात बजे वे टहलने निकले तो दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ था। जब शटर उठाकर अंदर जाकर देखा तो शीशा टूटा पड़ा हुआ था और चोर दुकान में रखा पांच किलो चांदी, पायल, बिछिया, सोने की अंगुठियां, प्लेट, गिलास समेत लगभग पांच लाख रुपये कीमत का सामान उठा ले गए।
व्यापारी की सूचना पर रूपईडीहा थानाध्यक्ष दद्ददन सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर आई और जांच-पड़ताल की। टीम ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है। रूपईडीहा थानाध्यक्ष ने बताया चोरी का केस दर्ज कर कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है, जल्द ही चोरों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


बिजली सप्लाई काट डीवीआर ले गए अपने साथ
चोरों ने घटना को अंजाम देने से पहले दुकान में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग बंद करने के लिए बिजली सप्लाई का तार काटा। इसके बाद दुकान में लगे कैमरों की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग करने वाले डीवीआर को भी अपने साथ ले गए। इससे उनकी पहचना उजागर न हो सके।

सीमा राजमार्ग पर चोरी होने से पुलिस गश्त पर उठ रहे सवाल
क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक भारत-नेपाल सीमा और राष्ट्रीय राजमार्ग होने से इलाका अति संवेदनशील है, जिसके चलते अधिकतर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। इसके बाद भी चोरों ने इत्मीनान से घटना को अंजाम दिया है। इससे पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की पोल भी खुलती हुई नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें