फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजी की दरगाह पर जेठ मेले का आगाज

Thu, 11 May 2017 10:23 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
गाजी की दरगाह पर जुटे जायरीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर वार्षिक जेठ मेले की शुरुआत गुरुवार को अतर की नमाज के पूर्व अमनो-अमान की दुआओं के साथ हुई। इस दौरान परंपरा के मुताबिक जियारत के लिए मजार शरीफ का मुख्य फाटक खोल दिया गया। फाटक खुलते ही मजार शरीफ पर हाजिरी लगाने के लिए जायरीन की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर जेठ मेले का आगाज गुरुवार को मौलाना की मौजूदगी में अकीदत के साथ अतर की नमाज के पूर्व हुआ। दरगाह प्रबंध समिति के पदाधिकारियों, इमाम, खुद्दाम व खादिमों ने दरगाह प्रबंध समिति के अध्यक्ष सैयद शमशाद अहमद की अगुवाई में मजार शरीफ पर हाजिरी लगाई।

गाजी की मजार पर परंपरागत तरीके से चादर पेश की गई। इस दौरान शाही इमाम मौलाना अरशदुल कादिरी ने देश में अमन-चैन बरकरार रहने, मेले में आने वाले जायरीन को सिफा मिलने की विशेष दुआ मांगी। इसके साथ ही मजार शरीफ का फाटक आम जायरीन के लिए खोल दिया गया। इसके बाद गाजी मियां की शान में कसीदे पढ़ते हुए मजार शरीफ पर जियारत करने के लिए जायरीन उमड़ पड़े।
विज्ञापन


जंजीरी गेट पर जंजीर चूमते हुए नाल दरवाजे से होकर जायरीन मजार शरीफ पर पहुंचे और चादरपोशी कर सुख-समृद्धि की कामना की। दरगाह प्रबंध समिति के अध्यक्ष शमशाद अहमद ने बताया कि मेले की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है। लगभग चार लाख जायरीन मेले में पहुंच चुके हैं।

इसके अलावा विभिन्न जनपदों से जायरीन के दरगाह शरीफ पहुंचने का सिलसिला जारी है। उन्होंने कहा कि अब तक पूर्वांचल के गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, बस्ती, सिद्धार्थनगर, बिहार, दिल्ली, बाराबंकी, लखनऊ, नेपाल, मुंबई, राजस्थान व हरियाणा के जायरीन ने मेले में आमद दर्ज कराई है। जियारत का सिलसिला जारी है। 

सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह के अध्यक्ष शमशाद अहमद ने बताया कि दरगाह मेले का उद्घाटन 13 मई को इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश करेंगे। जबकि मुख्य मेला 14 मई को होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

दरगाह परिसर में मनोरंजन के साधन व्यवस्थित हो गए हैं। संचालन भी शुरू कर दिया गया है। मनोरंजन के साधनों में झूला, मौत का कुआं, इलेक्ट्रिक ट्रेन, सर्कस आदि आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें