फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बाल संसद में उठाए मुद्दे

Sun, 09 Mar 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय संहार पुरवा में शुक्रवार को बाल संसद का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य रमन सिंह मौजूद रहे। बाल संसद की कार्रवाई लोकसभा अध्यक्ष अंशुमान यादव ने शुरू की।
विज्ञापन

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष भूमि पांडेय ने बिजली, पानी, आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाने की मांग की। इस पर प्रधानमंत्री शिवम तिवारी ने सवालों के जवाब दिए। इसी तरह से अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी-अपनी बात रखी। इस दौरान गृहमंत्री ऋषभ शर्मा, कृषि मंत्री रजनीश गोस्वामी, विदेश मंत्री आंचल पांडेय, शिक्षा मंत्री दीपक सोनी, रेल मंत्री अर्पित पांडेय, विपक्षी सांसद के रूप में अमन गुप्ता, विपिन यादव, प्राची शुक्ला, पुष्पेंद्र वर्मा, रिमझिम तिवारी, शाजिया फलक, दीपक पाल आदि मौजूद रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य एके सिंह, संजय कैराती सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें