फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वदेशी रॉकेट व राफेल झालर से जगमगाएंगे घर-द्वार

विज्ञापन
31 बीएचआर 25 - बहराइच में दीपावली पर कपड़ों की खरीददारी करते लोग। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। दीपावली पर्व पर इस बार स्वदेशी झालरें बाजार में अपनी छटा बिखेर रही हैं। स्वदेशी झालरों से बाजार पटा हुआ है। राकेट व रफैल झालर से लोगों के घर-द्वार जगमगाएंगे। शहर के डिगिहा तिराहा, अस्पताल चौराहा, पानीटंकी चौराहा, डीएम चौराहा, पीपल चौराहा, घंटाघर बाजार, छावनी बाजार में स्वदेशी झालरें ही अपनी जगमगाहट बिखेर रही हैं। बाजार में झालरों की दुकान से लेकर कपड़ा, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक, आभूषण व वाहनों के शोरूम सजकर तैयार हो गए हैं। बाजार में खरीदारी तेज हो गई है। देर रात तक बाजार गुलजार रहते हैं।
विज्ञापन

300 लोगों ने कराई आभूषण की एडवांस बुकिंग
धनतेरस पर आभूषण की अधिक खरीदारी होती है। धनतेरस पर खरीदारी करने को शुभ मानते हुए लोगों ने अभी से एडवांस बुकिंग करानी शुरू कर दी है। 300 लोग अभी तक हमारे यहां जेवरात की बुकिंग कराकर जा चुके है। बाजार में बढ़ती भीड़ को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि आठ करोड़ से अधिक का कारोबार होगा। -भारतभूषण सोनी, सर्राफा व्यापारी
सेट कुर्तियां व घरारा की डिमांड अधिक
धनतेरस पर इस बार अच्छा कारोबार होने का उम्मीद है। महिलाओं की पहली पसंद सेट कुर्तियां व घरारा है। अधिकतर युवतियां सेट में ही कुर्ती को खरीदना पसंद कर रही हैं। इस बार कोरोना पहले समाप्त हो चुका है। इसलिए लोग खुलकर खरीदारी कर रहे हैं। उम्मीद है कि इस बार कपड़ा बाजार में 10 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होगा। -कृष्ण मोहन चौरसिया, कपड़ा व्यापारी
विज्ञापन

फूल व लेजर प्रिंटेड बर्तनों की मांग
धनतेरस को लेकर दुकानें सजा ली गई है। इस बार धनतेरस में फूल व लेजर प्रिंटेड बर्तनों की मांग ज्यादा है। 100 से अधिक लोग बर्तन की एडवांस बुकिंग भी करवा गए हैं। फूल के बर्तन में थाली व कटोरी और स्टील के बर्तन में लेजर प्रिंटेड लोटा, थाली की मांग अधिक है। इस बार बर्तन व्यापार में डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार होने की उम्मीद है। -शशिकांत सिंह, बर्तन व्यापारी
ग्राहकों की पहली मांग स्वदेशी झालर
पर्व नजदीक आते ही लोग घरों को सजाने के लिए झालरों की खरीदारी शुरू कर दी है। दुकान में आते ही ग्राहकों की पहली मांग स्वदेशी झालर ही होती है। इस बार स्वदेशी झालर ने चाइनीज झालर को बहुत पीछे छोड़ दिया है। स्वदेशी झालरों में राकेट व राफेल झालर की मांग अधिक है। उसी की बिक्री ज्यादा हो रही है। -अंशू अवस्थी, शनि इलेक्ट्रानिक
विज्ञापन

स्वदेशी झालरों की कीमत (प्रति रुपये में)
राकेट झालर - 90 से 500
रफैल झालर - 70 से 450
एलईडी झालर - 60 से 600
मिर्चा झालर - 40 से 150
आरजीबी झालर - 80 से 450
पाइप झालर - 100 से 600
क्रिस्टल झालर - 180 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें