फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा खुली, वाहनों का आवागमन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। कोरोना महामारी के कारण भारत-नेपाल सीमा पर लगभग 18 महीने से वाहनों का आवागमन बंद था। जिसे आम जनता के लिए रविवार दोपहर से खोल दिया। डीएम की पहल के बाद वाहनों का आवागमन शुरू होने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के कारण वाहनों का आवागमन रोक दिया था। बाद में धीरे-धीरे छूट दी गई, जिसके तहत सीमा पार करने के लिए पैदल आवागमन शुरू हो सका था। लंबे अरसे से सिर्फ मालवाहक वाहनों को ही नेपाल में प्रवेश दिया जा रहा था। सवारी और निजी वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित थे। शनिवार को डीएम डॉ. दिनेश चंद्र एसपी सुजाता सिंह के साथ सीमा पर अधिकारियों के साथ बैठक करने गए। यहां कुछ लोगों ने नेपाल द्वारा सीमा को खोले जाने का आदेश जारी होने के बाद भी एसएसबी द्वारा वाहनों को रोके जाने का मुद्दा उठाया। डीएम की पहल पर रविवार की दोपहर 12 बजे से सीमा पर वाहनों का आवागमन पहले की तरह खोल दिया। वाहनों का आवागमन शुरू होने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
रुपईडीहा बाजार में छाई थी मायूसी
नेपाल से आने वाले खरीदारों से रुपईडीहा बाजार गुलजार रहा करती थी। मगर सीमा बंद होने के कारण अधिक संख्या में लोग बाजार नहीं आ पा रहे थे। इससे बाजार के व्यापारियों में मायूसी थी। रविवार को सीमा पर वाहनों का आवागमन शुरू होने से लोगों में खुशी छा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें