बहराइच। मेडिकल काॅलेज के फिजिशियन व बालरोग विभाग की ओपीडी के साथ ही अन्य विभागों की ओपीडी में रोजाना दूरदराज से लगभग 2000 से 2500 तक मरीज आ रहे है। मौसम बदलने के साथ ही यहां मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। यहां सोमवार को यहां पर सर्दी, खांसी, निमोनिया, उल्टी, दस्त व फीवर के मरीजों की संख्या इजाफा हो गया है। वहीं एक मरीज डेंगू संदिग्ध भी मिला है। सभी का इलाज जारी है।
अस्पताल की ओपीडी में इस समय ज्यादातर मरीज सर्दी, जुकाम बुखार के साथ ही उल्टी-दस्त के आ रहे है। सीएमएस डॉ. एमएम त्रिपाठी ने बताया की इस समय डेंगू के दो संदिग्ध मरीज भर्ती हैं जिनका उपचार किया जा रहा है। सभी मरीज स्वस्थ है। वही बच्चों के डॉ सूर्य कुमार सिंह ने बताया कि इस समय बच्चों की ओपीडी मे 300 से 350 तक मरीज पहुंच रहें हैं। जिसमें ज्यादातर बच्चे सर्दी ,जुकाम व बुखार से पीड़ित आ रहे है।