फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सरयू नदी में समाए सात घर

Mon, 30 Sep 2024 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
महसी के कोड़वा में कटा परक्यूपाइन। -संवाद
विज्ञापन
एल्गिन ब्रिज पर सरयू लाल निशान पार, महसी में चार करोड़ की परक्यूपाइन आधा कटी
विज्ञापन

बारिश और बाढ़ से पटरी से उतरा जनजीवन, बलहा में नानपारा-पतरहिया संपर्क मार्ग कटा


संवाद न्यूज एजेंसी

बहराइच/शिवपुर। तेज बारिश और बैराजों से छोड़े गए पानी से सरयू उफान पर है और ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो रहा है। सरयू मिहींपुरवा, शिवपुर व महसी क्षेत्र में तेजी से कटान कर रही है। सरयू ने शिवपुर के लोनियनपुरवा में जहां सात घर काट दिए तो वहीं नानपारा-पतरहिया संपर्क मार्ग को लील गई। यही नहीं कटान रोकने के लिए महसी में चार करोड़ से लगाई परक्यूपाइन को भी लगभग आधा काट डाला है।

नानपारा तहसील क्षेत्र के शिवपुर विकासखंड में जलस्तर घटने के साथ ही सरयू ने कहर ढहाना शा कर दिया है। नदी ने मांझा दरिया बुर्द के मजरा लोनियानपुरवा निवासी सोनेलाल, विक्रम, संतोष वर्मा आदि समेत सात लोगों के घर काट कर नदी में समाहित कर लिया है। यही नहीं गांव निवासी आज्ञाराम, विश्राम समेत आधा दर्जन लोगों को कटान के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। लेखपाल उदय प्रताप ने बताया कि रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी गई है। जल्द मदद दी जाएगी। नदी बलहा विकासखंड के पतरहिया, नारायणपुर कला, सरैया में भी तेजी से कटान कर रही है। नारायणपुर कला व सरैया में किसानों की फसल बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन



कटान रोकने को बनी परक्यूपाइन आधी कटी

महसी। तहसील महसी के पिपरा गांव में कटान से बचाने के लिए पिंपरा से टिकुरी ग्राम पंचायत के कोढवा तक 850 मीटर परक्यूपाइन का निर्माण जून माह में सिंचाई विभाग द्वारा करवाया गया था। जिसमें लगभग चार करोड़ की लागत आई थी। लेकिन सरयू की धारा ने कोढवा गांव के इसे भी लगभग 350 मीटर काट कर लहरों में समाहित कर लिया है। गांव निवासी अश्विनी कुमार ने बताया कि बीते पांच वर्षों से कोढवा गांव में कोई कटान नहीं हुआ था। जबसे परक्यूपाइन का निर्माण कराया गया, तबसे नदी गांव की तरफ बढ़ती जा रही है। गांव निवासी सरोज पांडेय, कोढवा गांव निवासी घनश्याम, प्रधानाध्यापक अध्यापक बृजेन्द्र सिंह आदि ने बताया कि गांव में दहशत का माहौल है। एसडीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि कटान रोकने के लिए कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन




लाल निशान से सरयू 12 सेंटीमीटर ऊपर

जरवलरोड। बहराइच- लखनऊ मार्ग स्थित एल्गिन ब्रिज पर रविवार को सरयू का जलस्तर खतरे के निशान 106.070 मीटर के सापेक्ष 106.196 मीटर दर्ज किया गया। जो खतरे के निशान से 12 सेमी ऊपर है। वहीं निचले इलाकों नासिरगंज, तप्पेसिपाह, अहाता के आधा दर्जन मजरों में बाढ़ का पानी भरना भी शुरू हो गया है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। जल मापक विवेक कुमार सिंह ने बताया कि नदी का जल स्तर खतरे के निशान से 12 सेंटीमीटर ऊपर है। लेकिन नदी दोपहर बाद से घटने लगी है जो राहत की बात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें