फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नेपालगंज के स्पा सेंटरों में अवैध गतिविधियां उजागर, 11 हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
रूपईडीहा। नेपालगंज और कोहलपुर क्षेत्रों में संचालित स्पा, मसाज सेंटर और खाजा घरों में बढ़ती अवैध गतिविधियों की शिकायतों के बाद जिला पुलिस कार्यालय बांके ने निगरानी और सख्त कर दी है। इसी अभियान के तहत शनिवार को पुलिस ने संयुक्त जांच अभियान चलाकर 18 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें 11 महिलाएं और सात पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन

इस संयुक्त टीम का नेतृत्व जिला पुलिस कार्यालय बांके और बडा पुलिस कार्यालय नेपालगंज के इंचार्ज, पुलिस निरीक्षक शेखर खड़का ने किया। सूचना अधिकारी एवं प्रवक्ता, पुलिस नायब उपनिरीक्षक दीपक पातली के अनुसार, पकड़े गए सभी लोगों से पूछताछ जारी है।
बांके के पुलिस प्रमुख एसपी अंगूर गीसी के कमान संभालने के बाद से जिले में अवैध और प्रतिबंधित गतिविधियों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई हो रही है। कुछ दिन पहले ही पुलिस ने नेपालगंज के चार होटलों में छापा मारकर देह व्यापार में संलिप्त 45 लोगों को हिरासत में लिया था। उसी कार्रवाई की निरंतरता में अब स्पा और खाजा घरों पर सख्त अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन

एसपी गीसी की तैनाती के बाद तस्करी और अवैध कारोबार में शामिल समूहों में डर का माहौल देखा जा रहा है। उनके निर्देश में पुलिस ने बड़ी मात्रा में भंसार (सीमा शुल्क) चोरी के सामान भी जब्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें