बहराइच के महाराज सिंह इंटर कालेज से हरी झंडी दिखाकर चुनाव ड्यूटी करने जा रहे होमगार्ड के दल को
बहराइच। लोकसभा चुनाव को लेकर जिले से बुधवार को होमगार्डों को चुनावी ड्यूटी में भेजने के लिए रवाना किया गया। इस दौरान जिला होमगार्ड कमांडेंट ने 15 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिला होमगार्ड इंचार्ज सुभाष ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर छठवें व सातवें चरण के लिए सुल्तानपुर व मऊ जिले के लिए चुनाव ड्यूटी पर होमगार्डों को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि कुल 660 जवान 15 बसों से 25 मई को छठवें चरण के तहत होने वाले मतदान के लिए सुल्तानपुर जिले के लिए रवाना किए गए हैं। वे वहीं से बसों के माध्यम से सातवें चरण के लिए मऊ रवाना कर दिए जाएगें। लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद होमगार्ड जवान वापस लौट आएगें। इस दौरान जिला होमगार्ड कमांडेंट ताज रसूल ने महाराज सिंह इंटर काॅलेज से बसों को हरी झंडी दिखाकर जवानों को रवाना किया।