फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: व्यापारी से माल दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी

Wed, 22 May 2024 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कोल्डड्रिंक्स के थोक व फुटकर व्यापारी से ठग ने धोखाधड़ी कर डेढ़ लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद चाय लेकर आने की बात बोलकर मौक से भाग गया। जब व्यापारी को अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ठग की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के संकलपा कला गांव निवासी व्यापारी इरफान खां ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि उनकी ठंडाई की थोक व फुटकर की दुकान मल्हीपुर चौराहा पर स्थित है। कल्लू नाम का व्यक्ति उनकी दुकान पर कई बार गया और फोन पर बात भी की। गत 17 मई को उनको नानपारा के जमाबड़ा नीला बोर्ड लखीमपुर रोड पर बुलाकर ठंडई का माल दिलाने की बात कही। जिसपर लोडर पर माल लादने की बात कहते हुए उनसे डेढ़ लाख रुपये ले लिए। इसके बाद चाय लेने की बात बोलकर रुपये लेकर भाग गया। तहरीर पर पुलिस ने ठग के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें