फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: शहर में रात 11 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश 28 तक रोका

Sat, 24 Feb 2024 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के गेंदघर मैदान में रविवार से शुरू होने वाले तीन दिवसीय बहराइच महोत्सव के मद्देनजर शहर में रात 11 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। शनिवार से लागू हुआ यह प्रतिबंध 28 फरवरी तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर ने बताया कि 28 फरवरी तक झिंगहाघाट मोड़ से छावनी चौराहा की तरफ जाने वाले भारी वाहन रामगांव मोड़ से गोलवाघाट मोड़ होते हुए पानी टंकी चौराहा से गुरूनानक चौक की तरफ से जेल रोड होकर निकलेंगे। पुलिस लाइन तिराहा से गुरूनानक चौक की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को जेल रोड होकर आगे रवाना किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कैलाश होटल तिराहा से छावनी चौराहा, तिकोनीबाग चौराहा से पीपल तिराहा की तरह जाने वाले वाहनों पर भी नो एंट्री का आदेश लागू होगा। डिगिहा तिराहा से भारी वाहनों को छावनी चौराहा की तरफ जाने नहीं दिया जायेगा। गोंडा मार्ग से आकर लखनऊ की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को दोनक्का तिराहा, डीहा तिराहा, रिसिया मोड़, रामगांव मोड़ होकर आगे रवाना किया जाएगा। 28 फरवरी तक गोलवाघाट मोड़ से कोई भारी वाहन शहरी क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सकेगा। यह प्रतिबंध एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन के साथ आवश्यक सेवा से जुड़े वाहनों पर लागू नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें