बहराइच। बशीरगंज उपकेंद्र पर अनुरक्षण कार्य के चलते कई मोहल्ले की बिजली आपूर्ति रविवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता सदर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि अनुरक्षण कार्य के कारण बंजारी, बशीरगंज, चांदपुरा, किला, मिर्जापुर, नाजिरपुरा के तिकोनी बाग, त्रिमुहानी रोड, महाजनी स्कूल, गुदड़ी, मीराखेलपुरा, काजीपुरा, बिसवरिया, राजापुर और मेटुकहा चौराहा क्षेत्र की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।