फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र को बना दिया अस्तबल

Thu, 11 May 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र में बंधा घाोड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेमरीघटही स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की तैनाती है। लेकिन इसके बाद भी स्वास्थ्य केंद्र पर न तो कोई चिकित्सक है न ही कर्मचारी, जिससे यहां के ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र को अस्तबल बना दिया है। ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक रूम में घोड़े और बकरियां बांध रहे हैं। वहीं देखरेख के अभाव में स्वास्थ्य केंद्र के शीशे और खिड़की भी टूट रहे हैं। इस बारे में लोगों ने सीएमओ से शिकायत की है। 
विज्ञापन


मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत सेमरीघटही स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सक का एक मई को तबादला कर दिया गया था। यहां पर चिकित्सक डॉ. अमान शाहिद की तैनाती हुई है, मगर वह कभी-कभार ही अस्पताल पहुंच रहे हैं। इधर कुछ दिनों से स्वास्थ्य केंद्र पर लगातार ताला लगा है।

इससे चिकित्सक व अन्य स्टाफ विहीन होने के कारण ग्रामीणों ने अस्पताल को अस्तबल बना दिया है। अस्पताल के बरामदे और परिसर में ग्रामीण घोड़े और बकरियां बांधकर उन्हें वहीं पर चारा-पानी खिला रहे हैं।
विज्ञापन



ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। सीएमओ डॉ. अरुण लाल स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक के तैनात होने की बात बता रहे हैं। लेकिन स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक व कर्मी नहीं दिखाई दे रहे।

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि कहीं फाइलों में ही तो चिकित्सक नहीं तैनात हैं। वहीं अस्पताल जाने वाले ग्रामीण वापस लौट रहे हैं। इस मामले में सेमरी निवासी अनिल जायसवाल, राहुल पोरवाल, राजेश कुशवाहा, रामशंकर आदि ने सीएमओ को पत्र भेजकर हीलाहवाली की शिकायत की है। 

सीएमओ डॉ. अरुणलाल ने बताया कि मिहींपुरवा विकास खंड के सेमरीघटही में डॉ. अमान शाहिद की तैनाती एक मई को हुई है। तैनाती के दूसरे दिन ही चिकित्सक अस्पताल पहुंच गए होंगे। अस्पताल के कमरे में घोड़े और बकरियां बांधे जाने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो मोतीपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी से रिपोर्ट मांग रहे हैं। इसके बाद जांच कर कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें