फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में हजारीपुरवा आलागंज और बलरामपुर की जीत

Thu, 05 Feb 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
रिसिया में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में बैटिंग करते ​खिलाड़ी।     -संवाद
विज्ञापन
रिसिया। रेलवे मैदान पर आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान बुधवार को चार रोमांचक मुकाबले खेले गए। इनमें आलागंज, बलरामपुर, हजारीपुरवा और सरस्वती लायंस ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। मैच देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जुटी।
विज्ञापन


पहले मुकाबले में सब्जी मंडी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, लेकिन पूरी टीम मात्र 25 रनों पर सिमट गई। आलागंज की टीम ने आसानी से लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट से जीत दर्ज की। दूसरा मैच बलरामपुर स्पोर्टिंग टीम और शंकरपुर के बीच हुआ। शंकरपुर की टीम मात्र 34 रन ही बना सकी, जवाब में बलरामपुर ने 35 रन बनाकर मैच जीत लिया।

वहीं तीसरे मैच में स्टार इलेवन की टीम ने 27 रन बनाए, जिसे हजारीपुरवा की टीम ने 28 रन बनाकर जीत हासिल की। चौथे मैच में एमकेपी की टीम 29 रन पर ऑलआउट हो गई। सरस्वती लायंस ने 30 रन बनाकर जीत दर्ज की। टूर्नामेंट को सफल बनाने में आयोजक हलीम अहमद, उजैर सलीम, जुबेर खान, सोनू, लतीफ, सुनील गुप्ता और प्रभात गुप्ता आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें