फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बिछिया ए और चफरिया ने जीते टूर्नामेंट के लीग मैच

Thu, 05 Feb 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 बिछिया में क्रिकेट टूर्नामेंट में बैटिंग करता ​खिलाड़ी।     -संवाद
विज्ञापन
बिछिया। स्वच्छ भारत मिशन क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन बुधवार को खेला गया मैच बेहद रोमांचक रहा। टूर्नामेंट में खेले गए पांचवें और छठे लीग मैच में बिछिया ए और चफरिया ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बिछिया ए और टीटीसी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. टीके मौर्या और विशिष्ट अतिथि सुनील मदेसिया ने फीता काटकर किया।


10-10 ओवरों के इस मुकाबले में टीटीसी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, लेकिन पूरी टीम 10 ओवरों में 64 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से मिस्बाह ने सबसे ज्यादा 11 रन बनाए।
विज्ञापन


इसके जवाब में बिछिया ए की टीम ने शानदार शुरुआत की और 4.3 ओवर में ही नौ विकेट से मैच जीत लिया। मुन्ना सोनी ने नाबाद 37 और बब्बी सिंह ने नाबाद 28 रन बनाए। मुन्ना सोनी को तीन विकेट लेने और शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरा मुकाबला कतर्नियाघाट और चफरिया के बीच खेला गया। इसका उद्घाटन समाजसेवी और कांग्रेस नेता मुश्ताक अली ने किया। कतर्नियाघाट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 141 रन बनाए, मोहन ने 76 और परवीन ने 38 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए चफरिया की टीम ने 9.5 ओवर में आठ विकेट से जीत दर्ज की। सहवेज, रुस्तम और जिमरान खान ने अच्छी बल्लेबाजी की। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मोहन को दिया गया। खिलाड़ियों को हाजी अजहर अंसारी ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। आयोजन में कई खेल प्रेमी और सहयोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें