बहराइच में शुक्रवार को अस्पताल परिसर में खिली धूप में बैठे लोग।
बहराइच। तराई में लगातार मौसम बदल रहा है। सुबह कोहरा तो शाम को हवा से ठंड बढ़ रही है। धूप निकलने से लोगों को राहत हो रही है तो वहीं मौसम में बदलाव के कारण लोग बीमार भी पड़ रहे हैं।
इन दिनों मौसम लगातार बदल रहा है। शनिवार सुबह के समय कोहरे के कारण लोगों को घरों से निकलने में परेशानी हो रही, तो वहीं शाम को सर्द हवा के कारण ठंड बढ़ती जा रही है। दोपहर में धूप निकलने के कारण लोग छतों पर, पार्कों व अन्य मैदान में ठंड से बचने के लिए धूप सेंकते नजर आ रहे हैं।
शुक्रवार को धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। मेडिकल काॅलेज के बाल रोग विभाग की ओपीडी में 200 से अधिक मरीज आए, जिनमें सांस की समस्या के अधिक मरीज मिले जो गंभीर मरीज मिले उन्हें भर्ती कराना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा। वहीं शुक्रवार को दोपहर का तापमान एक डिग्री बढ़कर अधिकतम 25 व न्यूनतम 14 डिग्री रिकार्ड किया गया।