फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि

Sat, 28 Dec 2024 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के कांग्रेस भवन में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर उनको श्रद्धांज
विज्ञापन
बहराइच। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आकस्मिक निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। शुक्रवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी सहित युवा कांग्रेस ने संयुक्त रूप कांग्रेस भवन में सभा का आयोजन किया। इस दौरान लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री माने जाएंगे, जिन्होंने एक सफल छात्र जीवन सहित एक कुशल प्रशासक और बेदाग राजनेता के विभिन्न आयामों पर स्वयं को भारतीय राजनीति क्षितिज पर चमकते सूर्य की भांति स्थापित किया। जिलाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र ने कहा 90 के दशक में आर्थिक बदहाली झेल रहे देश को उन्होंने व्यावसायिक उदारीकरण, निजीकरण व वैश्वीकरण के माध्यम से विश्व की पांच शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं के समकक्ष खड़ा किया।
जिला सचिव हमजा शफीक ने कहा कि शासकीय पारदर्शिता के संदर्भ में पूर्व प्रधानमंत्री ने सूचना के अधिकार के माध्यम से सबसे पीछे खड़े अंतिम व्यक्ति को शासन व प्रशासन के दरवाजे पर लाकर खड़ा कर दिया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष विपुल मिश्र, अनिल सिंह, चौधरी अब्दुल मुईद खान, धर्मेंद्र चौधरी, आशुतोष मिश्र, फजल खान, बशीर अंसारी, शेख जकारिया शेखू, पल्लू, फरीद हुसैन, मुकुंद जी शुक्ल, अमरनाथ शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन


ध्वज झुकाकर मनाया शोक
विशेश्वरगंज (बहराइच)। कांग्रेस सेवादल प्रशिक्षण स्थल बरगदही नेजाभार में कांग्रेस नेता विनय सिंह के नेतृत्व में जिला कांग्रेस सेवादल ने राष्ट्रीय ध्वज व पार्टी ध्वज को झुकाकर सात दिवसीय शोक दिवस की शुरुआत की। इस दौरान मौन रखकर शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्र, मूलचन्द राव, सर्वजीत शुक्ल, श्याम पाठक, बबलू तिवारी, अवधराज पासवान, नसीम इदरीसी, रंगनाथ मिश्र, बैजनाथ चौधरी आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें