फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: गोरखपुर की नम्रता ने अंशिका को हराया

Fri, 14 Feb 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
महसी के चुरईपुरवा में आयोजित दंगल में दांव आजमाते पहलवान। 
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम चुरईपुरवा में आयोजित दंगल प्रतियोगिता के तीसरे दिन दस मुकाबले हुए। इसमें तीन दंगल बराबरी पर छूटे। वहीं शेष मुकाबलों में नेपाल राष्ट्र के लकी थापा, पंजाब के विक्की, हरियाणा की हिमांशी, अयोध्या के लाड़ी पहलवान, दिल्ली की आकांक्षा, चंडीगढ़ के सोनी और गोरखपुर की नम्रता ने अपने नाम किए।
विज्ञापन

दंगल प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को मुख्य अतिथि के रूप में मैकूपुरवा के ग्राम प्रधान अनूप सिंह मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि व पचदेवरी के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तेजनारायण शुक्ला ने संयुक्त रूप से पहलवानों से हाथ मिलाकर दंगल प्रतियोगिता की शुरुआत की। पहला मुकाबला दिल्ली के शक्तिमान पहलवान और उत्तराखंड के परवेज पहलवान के बीच हुआ, जो बराबरी पर छूटा। दूसरा मुकाबला नेपाल राष्ट्र के लकी थापा और पंजाब के शमशेर पहलवान के बीच हुआ। इस कड़े मुकाबले में नेपाल के लकी थापा ने जीत हासिल की। तीसरा मुकाबला सहारनपुर के परवेश और पंजाब के विक्की पहलवान के बीच हुआ। इसमें विक्की पहलवान ने जीत हासिल की। चौथा मुकाबला हरियाणा की महिला पहलवान हिमांशी यादव और कानपुर की मुस्कान के बीच हुआ। इसमें हिमांशी ने जीत हासिल की।
पांचवां मुकाबला अयोध्या हनुमान गढ़ी के बाबा लाड़ी पहलवान व राजस्थान के लाला कसाई पहलवान के बीच हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में अयोध्या के बाबा लाड़ी ने धमाकेदार जीत हासिल की। छठा मुकाबला देहरादून की महिला पहलवान प्रीति व दिल्ली की आकांक्षा के बीच हुआ। इस दौरान आकांक्षा ने जीत हासिल की। सातवां मुकाबला दिल्ली के मोंटी पहलवान व मेरठ के बबलू पहलवान के बीच हुआ। आठवां मुकाबला राजस्थान के विक्की पहलवान व नेपाल के लकी पहलवान के बीच हुआ। दोनों मुकाबले बराबरी पर छूटे। नौवां मुकाबला चंडीगढ़ के सोनू पहलवान और दिल्ली के शक्तिमान पहलवान के बीच हुआ। इसमें सोनू ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता का दसवां व अंतिम मुकाबला गोरखपुर की महिला पहलवान नम्रता व कानपुर की अंशिका के बीच हुआ। इस दौरान नम्रता ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता के दौरान सूरज शुक्ला, प्रमोद शुक्ला, भूपेंद्र सिंह राठौर, लक्ष्मीकांत शुक्ला समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें