फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 1560 लोगों की सुनी फरियाद, मौके पर ही कुछ का निस्तारण

Fri, 14 Feb 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
फखरपुर के भिलौराबासू में सेवा से संतृप्तिकरण कार्यक्रम में बच्चों का अन्नप्राशन करातीं डीएम।
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। योजनाओं को पात्रों तक पहुंंचाने के लिए शुक्रवार को भिलौराबासू गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर सेवा से संतृप्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 1560 ग्रामीणों ने डीएम मोनिका रानी को अपनी फरियाद सुनाई। इसमें से कुछ का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत डीएम मोनिका रानी ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने सरस्वती वन्दना, स्वागतगीत के साथ रंगारंग कार्यक्रम एवं योगा की मनमोहक प्रस्तुति की। इस मौके पर सभी विभागों के स्टॉल लगाये गये। जहां विभाग की ओर से चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी देने के साथ योजना का लाभ लेने के लिए आने वाले लोगों से योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन भी लिया गया। इस मौके पर डीएम सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को 1560 आवेदन आए। इसमें से कुछ का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें