फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में सेंध लगा एक लाख का माल उड़ाया

Sun, 27 Sep 2015 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर चौराहे पर स्थित लोहा व्यवसायी की दुकान में शनिवार रात चोरों ने सेंध लगाकर एक लाख रुपये के मूल्य की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। व्यवसायी को सुबह चोरी की जानकारी हुई। उसने तहरीर दी है।
विज्ञापन


हरदी थाना अंतर्गत बाजपेईपुरवा गंगापुरवा निवासी विजय कुमार बाजपेई की लोहे की दुकान भगवानपुर चौराहे पर है। प्रतिदिन की तरह शनिवार को विजय दुकान बंद कर घर चले गए थे।

चोरों ने रात में दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगा दी। इसके बाद चोर दुकान में रखे कृषि यंत्र, पंपिंग सेट समेत लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति समेट ले गए।
विज्ञापन


रविवार सुबह दुकान मालिक के पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। इस पर उसने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष शुभ सूचित वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें